Xiaomi Mi 10i आज यानि 5 जनवरी को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। यह कंपनी के Mi 10 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन है जिसे भारत में पेश किया जा रहा है। कंपनी ने अब तक भारत में Mi 10 और Mi 10T को भारत में लॉन्च किए हैं। Mi 10 सीरीज के अन्य मॉडल्स की तरह ही इसे भी 108MP कैमरा सेट-अप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फोन के लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके डिजाइन को भी रिवील किया है। Also Read - Oppo Reno 5 Pro 5G और Oppo Enco X भारत में लॉन्च, जानें इनकी कीमत और खूबियां
कहां देखें लॉन्च इवेंट?
Mi 10i को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India के अलावा कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के सेल डेट के बारे में फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। आइए, जानते हैं Xiaomi के इस अपकमिंग फ्लैगशिप मॉडल में क्या फीचर्स दिए जा सकते हैं। इस स्मार्टफोन का लॉन्च इवेंट कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और Youtube चैनल के माध्यम से देखा जा सकेगा। Also Read - Oppo Reno 5 Pro 5G स्मार्टफोन और Enco X ईयरबड्स भारत में आज होंगे लॉन्च, जानें डीटेल
Mi fans, brace yourselves for the FIRST product launch of the decade! #ThePerfect10🤩 Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
🎯 10 Questions
📱 10 #Mi10i
😎 10 Winners
⌛ All-day long contest!Join us today at 12 noon! RT with #IloveMi if you’re participating. pic.twitter.com/fOCQHQhX6i
— Mi India #Mi10i is Here! (@XiaomiIndia) January 4, 2021
Xiaomi Mi 10i : कीमत और फीचर्स
ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर टीज हुई जानकारी के मुताबिक, यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 750G 5G प्रोसेसर के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला Motorola Moto G 5G के साथ होगा। इसे 19,999 रुपये की कीमत में भारत में लॉन्च किया गया है। इसके अलावा Mi 10i में 108MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा। Mi 10i को भारत में 25,000 रुपये की प्राइस रेंज में पेश किया जा सकता है। फोन 6GB / 8GB RAM ऑप्शन के साथ आ सकता है। फोन के अन्य कैमरे फीचर्स के बारे में फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी रिवील नहीं की गई है।
पिछले दिनों सामने आए लीक रिपोर्ट्स की बात करें तो Xiaomi Mi 1oi 5G को चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 9 5G के रीब्रांड वेरिएंट के तौर पर भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में Mi 1oi को Mi 1oT का डाउनग्रेड वर्जन भी कहा जा रहा है। फोन के अन्य संभावित स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये 6.7 इंच के IPS LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आएगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले पैनल दिया जाएगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4,820mAh की बैटरी दी जा सकी है। साथ ही, ये 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आएगा।